T20 World Cup 2026: भारत के खिलाफ नहीं खेला पाकिस्तान तो भुगतना पड़ेगा...आईसीसी ने दी फाइनल...

इंटरनेट डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान की नई बचकानी हरकत सामने आई है। पाकिस्तान ने कहा हैं कि वो टी20 वर्ल्ड कप खेलेगा लेकिन भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा। इसका कारण उसने बांग्लादेश का समर्थन बताया है। वहीं आईसीसी ने साफ कह दिया हैं कि पीसीबी एक बार अपने फैसले पर फिर से विचार करे।

वहीं अगर पाकिस्तान बॉयकॉट करता हैं तो पाकिस्तान का ही रन रेट खराब होगा। पाकिस्तान के 20 ओवर में 0 रन होंगे। जबकि भारत का एक भी ओवर काउंट नहीं होगा। इससे पाकिस्तान का रन रेट बाकी मैच जीतकर भी निगेटिव में जा सकता है।

ग्रुप-ए में भारत और पाकिस्तान के अलावा नामीबिया, नीदरलैंड और अमेरिका की टीमें हैं। पाकिस्तान अगर 3 में से एक भी मैच हार गई तो टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो जाएगी।

pc- naidunia.com