T20 World Cup 2026: संजू सैमसन ने किया ये बड़ा कारनामा, हासिल की ये उपलब्धि

इंटरनेट डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 52वां मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया। इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया के सामने 196 रन का टारगेट दिया। इस टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज फिर से फ्लॉप रहे। लेकिन ओपनिंग करने उतरे संजू सैमसन ने पारी की शुरुआत से ही मोर्चा संभाला और अपने करियर में पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में फिफ्टी लगाई। उन्होंने 26 गेंदों में ये अर्धशतक पूरा किया।

संजू ने सिर्फ 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अपनी इस पारी में 6 चौके और तीन छक्के लगाए। यह सैमसन का टी20 वर्ल्ड कप में पहला अर्धशतक है। वह टी20 वर्ल्ड कप में रन चेज में अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बने हैं।

संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव के बीच तीसरे विकेट लिए 58 रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी में सूर्यकुमार यादव का योगदान सिर्फ 18 रन का रहा। बाकी के 35 रन सैमसन के बल्ले से आए। सूर्यकुमार यादव का बल्ला इस मैच में भी नहीं चला। उन्होंने 16 गेंदों में 18 रन बनाए। सूर्या का विकेट इस मैच में शमार जोसेफ ने लिया।

pc- espncricinfo.com