T20 World Cup 2026: प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए संजू सेमसन को मिली अलग से प्राइज मनी, रकम जान उड़ जाएंगे होश
- byShiv
- 10 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप जीताने में खूब मेहनत की है। हालांकि उन्हें शुरुआती मैचों की प्लेइंग इलेवन में जगह मिलनी भी मुश्किल थी। मगर मौका मिलते ही उन्होंने भारत को विश्व विजेता बनाने की ओर ले जाने का काम किया। उन्होंने वर्ल्ड कप के सिर्फ 5 मैचों में 321 रन बना दिए। उन्होंने लगातार तीन अर्धशतकीय पारी खेलकर भी इतिहास रचा। इस यादगार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया।
सैमसन क्या मिला
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने के लिए संजू सैमसन को 25,000 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 21 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली है। बता दें कि फाइनल मैच में जसप्रीत बुमराह 4 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच बने। प्लेयर ऑफ द मैच बनने के लिए बुमराह को भी अलग से करीब 8.4 लाख रुपये मिले।
भारत ऐसा पहला देश बना है, जिसने लगातार 2 बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने का कारनामा किया है। वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए भारतीय टीम को करीब 27.48 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली है। वहीं उपविजेता रहने वाली न्यूजीलैंड टीम को करीब 14.65 करोड़ रुपये का इनाम मिला है।
pc- thehindu.com






