T20 World Cup 2026: सिकंदर रजा ने रोहित शर्मा का तोड़ा ये बड़ा रिकॉर्ड

खेल डेस्क। श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए मैच में श्रीलंका को हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में ब्रायन बेनेट  (नाबाद 63)  और कप्तान सिकंदर रजा (45 रन) की शानदार पारियों के दम पर जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को छह विकेट से हराया। 

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने  मैच में 26 बॉल पर 45 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने दो चौके और चार छक्के लगाए। इस पारी के दम पर सिकंदर रजा ने  पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का एक रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। रजा को इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। ये अवॉर्ड जीतने के साथ ही उन्होंने रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 

रजा ने श्रीलंका के खिलाफ ये प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड 39 साल और 301 दिन की उम्र में जीता। इसके साथ ही  सिकंदर रजा बतौर कप्तान आईसीसी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा उम्र में ये पुरस्कार जीतने के मामले में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 39 साल 301 दिन की उम्र में ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है। पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में 37 साल 331 दिन में यह कारनामा किया था।

pc- espncricinfo.com