T20 World Cup: भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला आज, जीतने वाली टीम फाइनल में भिड़ेगी न्यूजीलैंड के साथ
- byShiv
- 05 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल के लिए एक टीम समाने आ चुकी हैं और दूसरी आज आ जाएगी। आज आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में जीत दर्ज करने वाले टीम का फाइनल में न्यूजीलैंड से मुकाबला करेगी। न्यूजीलैंड ने पहले सेमीफानइल में दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी थी।
टीम इंडिया ने यहां पर 7 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 5 जीते और 2 गंवाए। वहीं, इंग्लैंड ने यहां 6 टी-20 मैचों में तीन में जीत और इतने में ही हार मिली है। भारत और इंग्लैंड के बीच इस मैदान पर दो बार मुकाबला हो चुका है। इसमें दोनों को 1-1 में जीत मिली।
दोनों टीमों के बीच तीसरी बार सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारत की टीम छठी बार टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही है। भारत को 5 में से 3 सेमीफाइनल मुकाबलों में जीत मिली है।
PC- espncricinfo.com






