IPL
Team India: आईपीएल के बाद T-20 टीम का बदलेगा कप्तान, इस खिलाड़ी को मिलेगा मौका!
- byShiv
- 08 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के बाद फिर से भारतीय टीम टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज खेलने में व्यस्त हो जाएगी। इस बीच एक बड़ी खबर यह हैं की भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जिताने के बावजूद, सूर्यकुमार यादव को टी20आई टीम की कप्तानी से हटाया जा सकता है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति, श्रेयस अय्यर को भारत का नया टी20 कप्तान बनाने पर विचार कर रही है। बीसीसीआई भारत की टी20 टीम में युवा प्रतिभाओं को भी शामिल करने पर विचार कर रही है, क्योंकि आईपीएल के बाद टीम आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर जाने वाली है।
इससे पहले, टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, अजीत अगरकर की अगुवाई वाली बीसीसीआई चयन समिति का सूर्यकुमार का बल्ले से खराब फॉर्म को लेकर सब्र जवाब दे गया है।
pc- live mint





