Team India: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट टीम से बाहर होंगे ये बड़े खिलाड़ी!

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2026 के के ठीक बाद भारतीय क्रिकेट टीम का शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है। 31 मई को होने वाले आईपीएल फाइनल और 6 जून से शुरू होने वाले अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट मैच के बीच केवल 6 दिनों का अंतर है। इसी टाइट शेड्यूल को देखते हुए बीसीसीआई ने अपने सीनियर खिलाड़ियों को लेकर एक बड़ा फैसला ले सकता है।

जानकारी के अनुसार बीसीसीआई के सूत्रों के अनुसार, आईपीएल के तुरंत बाद होने वाले अफगानिस्तान टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह और शुभमन गिल जैसे बड़े नामों को आराम दिया जा सकता है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह खिलाड़ियों का वर्कलोड मैनेजमेंट है। 

आईपीएल में करीब दो महीने तक लगातार खेलने के बाद खिलाड़ियों के बर्नआउट होने का खतरा बढ़ जाता है। चूंकि अफगानिस्तान के खिलाफ यह टेस्ट मैच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र का हिस्सा नहीं है, इसलिए बोर्ड इसे कम जोखिम वाला मैच मान रहा है और अपने टीम के मैन खिलाड़ियों को आराम देने की सोच रहा है।

pc- businesstoday.in