Telangana: आदिलाबाद RIMS अस्पताल के न्यूबॉर्न केयर यूनिट में आग, 2 बच्चों की मौत, 24 को बचाया गया

इंटरनेट डेस्क। तेलंगाना के आदिलाबाद स्थित राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज यानी रिम्स में एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट में मंगलवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। रात करीब 11.40 बजे एसी यूनिट में खराबी के बाद आग लग गई और पूरे वार्ड में धुआं भर गया। हादसे के वक्त वार्ड में 24 बच्चे थे। रेस्क्यू के दौरान एक प्रीमैच्योर बच्चे समेत दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि बाकी बच्चों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो अदिलाबाद के जिला कलेक्टर राजर्षि शाह ने बताया कि करीब 26 हफ्ते के एक प्रीमैच्योर बच्चे की शिफ्टिंग के दौरान मौत हुई। बाकी बच्चों को रिम्स के अलावा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और पास के उन निजी अस्पतालों में भेजा गया, जहां वेंटिलेटर की सुविधा मौजूद थी, तीन सुरक्षा कर्मियों का भी इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि एसी यूनिट में इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट के बाद आग लगी। इसके बाद वार्ड में धुआं भर गया। अस्पताल के कर्मचारियों, फायर ब्रिगेड, पुलिस और मेडिकल टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और बच्चों को वार्ड से बाहर निकाला। धुएं की चपेट में आए कुछ बच्चों को इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों में भेजा गया।

pc- ndtv