The scary story of Ajmer-Udaipur Highway: खूनी रास्ते पर लाल जोड़े वाली दुल्हन का साया!

राजस्थान का अजमेर-उदयपुर NH 79 हाईवे रहस्यमयी और खौफनाक घटनाओं के लिए जाना जाता है। यह सड़क जितनी व्यस्त रहती है, उतनी ही डरावनी भी मानी जाती है। यहां से गुजरने वाले लोगों ने कई बार लाल जोड़े में एक महिला को भटकते हुए देखने का दावा किया है, जिससे यह हाईवे भूतिया जगहों की सूची में शामिल हो चुका है।

"खूनी रास्ते" के नाम से मशहूर हाईवे

यह हाईवे न सिर्फ अपने सुंदर नजारों के लिए जाना जाता है, बल्कि इसे "खूनी रास्ता" भी कहा जाता है। यात्रियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, इस सड़क पर कई अजीब घटनाएं होती हैं। कुछ लोगों ने यहां पर एक अजनबी महिला की परछाई देखी, तो कुछ ने अजीबोगरीब आवाजें भी सुनी हैं।

लाल जोड़े में दिखती रहस्यमयी दुल्हन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस रास्ते पर एक लाल जोड़े में दुल्हन दिखाई देती है। कई लोगों का कहना है कि वह सड़क पर इधर-उधर भटकती है और जैसे ही कोई वाहन उसके पास पहुंचता है, वह अचानक गायब हो जाती है। कुछ लोगों ने यह भी बताया कि उन्होंने दुल्हन को गाड़ी का पीछा करते हुए देखा, जिससे वे घबराकर वहां से तेजी से निकल गए।

भूतिया घटनाओं की असली वजह

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस हाईवे पर सालों पहले एक दर्दनाक हादसा हुआ था। जब राजस्थान में बाल विवाह आम बात थी, तब एक 5 साल की बच्ची की शादी 3 साल के लड़के से तय कर दी गई थी। लेकिन लड़की की मां इस शादी के खिलाफ थी, इसलिए वह किसी से मदद मांगने के लिए हाईवे पर पहुंची।

खौफनाक हादसे में गई जान

जब वह मां-बेटी हाईवे पर पहुंची, तभी एक तेज़ रफ्तार गाड़ी ने दोनों को कुचल दिया। इस भीषण दुर्घटना में मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोग मानते हैं कि उन्हीं की आत्माएं इस हाईवे पर आज भी भटक रही हैं

आज भी जारी है डर का साया

जो भी इस हाईवे से गुजरता है, वह अजीबोगरीब घटनाओं का शिकार हो जाता है। कुछ लोगों की गाड़ियां अपने आप रुक जाती हैं, तो कुछ को लाल जोड़े वाली महिला का साया दिखाई देता है। इस वजह से NH 79 हाईवे को राजस्थान के सबसे डरावने रास्तों में गिना जाता है

अगर आप कभी इस हाईवे से गुजरें, तो सावधान रहें—क्योंकि हो सकता है कि लाल जोड़े वाली दुल्हन आपके सामने भी आ जाए!

Article source- ZeeRajasthan