Rajasthan: सिरोही से पूर्व विधायक संयम लोढ़ा को फिर मिली लॉरेंस बिश्नोई गैंग की और से मारने की धमकी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के सिरोही से पूर्व विधायक और पूर्व सीएम सलाहकार संयम लोढ़ा को एक बार फिर धमकी मिली है। खबर हैं की उनको कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग की और से फिर से धमकी मिली हैं। यह पूरा मामला बीते 11 अक्टूबर का बताया जा रहा है, जिसकी जानकारी हाल ही में सामने आई है, जानकारी के मुताबिक, संयम लोढ़ा के मोबाइल पर विदेशी नंबरों से लगातार तीन बार कॉल आए। जब उन्होंने फोन नहीं उठाया, तो उनके पास एक ऑडियो वॉयस मैसेज भेजा गया। इस मैसेज में फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई का भाई आरजू बिश्नोई बताया और खुलेआम धमकी देते हुए कहा कि “जितनी सुरक्षा लेनी है ले लो, तुम नहीं बचोगे।

इस सनसनीखेज वारदात को मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ के आवास पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा की गई फायरिंग की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। मनोरंजन जगत के सितारों से लेकर राजनीतिक हस्तियों और जनप्रतिनिधियों तक को जिस तरह यह गिरोह खुलेआम निशाना बना रहा है, उससे पूरे देश में हड़कंप मचा हुआ है।

मुंबई फायरिंग कांड के ठीक बाद राजस्थान के वरिष्ठ नेता को इस तरह की धमकी मिलना यह दर्शाता है कि इस आपराधिक नेटवर्क के हौसले किस कदर बुलंद हैं। गौरतलब है कि करीब 20 दिन पूर्व भी संयम लोढ़ा की हत्या की साजिश रची गई थी, उस दौरान पुलिस के विशेष समूह ने सिरोही के एक होटल से दो संदिग्धों को डिटेन कर जोधपुर से हिरासत में लिया था। जांच में यह बात खुलकर सामने आई थी कि पकड़े गए आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े शूटर थे और उन्होंने संयम लोढ़ा के फार्म हाउस तथा आसपास के क्षेत्रों में घूमकर रेकी भी की थी। इस साजिश के पर्दाफाश के महज कुछ ही दिनों बाद फिर से धमकी भरा वॉयस मैसेज मिलना चिंता का विषय बन गया है।

pc- sirohiwale.in