Tirupati Temple Stampede: जाने कैसे तिरुपति में मची भगदड़ और क्या था इसका कारण, अब तक 6 की मौत, 40 से ज्यादा घायल

इंटरनेट डेस्क। तिरुपति में दर्शनों के लिए गए लोगों की भीड़ में भगदड़ मच गई और इसमें 6 लोगों की मौत हो गई, इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं 40 के आसपास लोग घायल बताए जा रहे है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह हादसा तिरुपति विष्णु निवासम आवासीय परिसर में बुधवार रात को हुआ। भगदड़ में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए। यह घटना तब हुई, जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु वैकुंठ द्वार पर दर्शन के लिए टोकन लेने के लिए उमड़ पड़े, इससे भगदड़ मच गई।

क्यों मच गई भगदड़
मीडिया रिपोटर्स की माने तो हजारों श्रद्धालु पवित्र वैकुंठ एकादशी के अवसर पर दर्शन के लिए टोकन लेने पहुंचे थे। गुरुवार सुबह 5 बजे से 9 काउंटरों पर टोकन बांटने का कार्यक्रम था। तिरुपति शहर में आठ स्थान पर टिकट वितरण के केंद्र बनाए गए थे, लेकिन शुभ अवसर को लेकर श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहले ही वहां जमा हो गए और शाम को एक स्कूल पर बने केंद्र पर भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई। 

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
खबरों की माने तो घायलों को अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। मरने वालों में 5 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं। इस घटना के बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गहरा शोक जताया और राहत कार्यों का वादा किया। जहां उन्होंने हादसे के तुरंत बाद तिरुपति प्रशासन और टीटीडी के अधिकारियों के साथ टेली कॉन्फ्रेंस कर जानकारी ली और जरूरी आदेश दिए।

 pc- Mint