Travel Tips: दिवाली से पहले कर ले आप भी देश के इन फेमस गणेश मंदिरों के दर्शन, मनोकामना होगी पूरी

इंटरनेट डेस्क। दिवाली का त्योहार पास में हैं और आप भी अगर घूमने जाने की सोच रहे हैं तो फिर आज हम आपको बताएंगे की आपको दिवाली से पहले देश के कुछ बड़े और फेमस गणेश मंदिरों के दर्शन जरूरक करने चाहिए। इन मंदिरों के दर्शन करने से आपकी कई मनोकामनाएं पूरी हो जाएंगी। तो आए जानते हैं इनके बारे में।

सिद्धिविनायक मंदिर, मुंबई
आपको इस बार मुंबई के गणेश जी के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक हैं सिद्धिविनायक मंदिर जाना चाहिए। इस मंदिर का निर्माण कार्य 1801 में पूरा हुआ था और सिर्फ भारत में ही नहीं, दुनियाभर में इस मंदिर की मान्यता है। ऐसा माना जाता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। 

मोती डूंगरी मंदिर, जयपुर
इसके साथ ही आप जयपुर में हैं तो मोती डूंगरी गणेश मंदिर जा सकते है। इस मंदिर की स्थापना 18वीं सदी में सेठ जय राम पालीवाल जी ने करवाई थी। इस मंदिर में जो गणेश जी की प्रतिमा है वो लगभग 500 साल पुरानी बताई जाती है। यहां दिवाली के दिन लोग दूर दूर से गणेश जी के दर्शन के लिए आते हैं।

pc- tv9