Viral Video: बच्चे के सिर में फंसा स्टील का पतीला, डॉक्टर ने खौफनाक जुगाड़ से बचाई जान; वीडियो देख हलक में अटक जाएगी जान!

PC: DNP INDIA

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखकर आंखें फटी की फटी रह जाती हैं। हाल ही में एक ऐसा ही रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक छोटे मासूम बच्चे के सिर में सब्जी पकाने वाला स्टील का पतीला बुरी तरह फंस गया। बच्चे को इस दर्दनाक स्थिति से निकालने के लिए डॉक्टर ने जो तरीका अपनाया, उसने हर किसी का कलेजा मुंह को ला दिया। डॉक्टर ने लोहे और स्टील को काटने वाली धारदार इलेक्ट्रिक कटर मशीन का इस्तेमाल कर पतीले को काटकर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला।

क्या है पूरा मामला?

वायरल वीडियो के अनुसार, एक छोटा बच्चा खेल-खेल में सिर पर स्टील का बर्तन (पतीला) डाल बैठा, जो उसकी गर्दन तक जाकर बुरी तरह फंस गया। बच्चा न तो उसे निकाल पा रहा था और न ही कुछ देख पा रहा था। घबराए परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे।

अस्पताल में स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर ने कटर मशीन से बर्तन को काटने का फैसला किया। यह बेहद जोखिम भरा कदम था, क्योंकि कटर की जरा सी चूक या लापरवाही मासूम को गंभीर रूप से घायल कर सकती थी। डॉक्टर ने अद्भुत सूझबूझ, धैर्य और सावधानी के साथ बर्तन को धीरे-धीरे काटकर मासूम को सकुशल बचा लिया।

सोशल मीडिया पर तारीफ और प्रतिक्रियाएं
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर 'RS KHATANA' नाम के हैंडल से शेयर किया गया है, जिस पर हजारों व्यूज आ चुके हैं:

वीडियो देखकर नेटिज़न्स डॉक्टर के साहस और हाजिरजवाबी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "डॉक्टरों की सूझबूझ और कड़ी मेहनत ने मासूम की जान बचा ली, सच में यह काबिल-ए-तारीफ है।" वहीं कई लोग इस बात को लेकर भी चकित थे कि आखिर इतना बड़ा पतीला बच्चे के सिर में घुसा कैसे।