Travel Tips: जा रहे हैं गुजरात की यात्रा पर तो फिर जरूर जाएं कच्छ में रण उत्सव के लिए

इंटरनेंट डेस्क। नए साल की शुरूआत होने में तो अभी समय बाकी है। लेकिन आप भी इस बार घूमने के लिए गुजरात जाने की सोच रहे हैं तो फिर आज आपको बता दें कि इस बार आप गुजरात के कच्छ में आयोजित होने वाले रण उत्सव में आनंद ले सकते है। ऐसे में आपको यहा एक बार जरूर जाना चाहिए।

हो चुकी हैं रण उत्सव की शुरूआत 

जानकारी के अनुसार रण उत्सव की शुरूआत हो चुकी हैं जो मार्च 2026 तक चलेगा। यहां देश विदेश से कई सैलानी घूमने के लिए पहुंचते है। ऐसे में आपको भी यहां जरूर आना चाहिए।

रण उत्सव में क्या है खास
हर साल कच्छ के गर्मजोशी से भरे लोग प्रतिष्ठित रण उत्सव के लिए अपने दरवाजे खोलते हैं। इस क्षेत्र की विशिष्टता, लुभावनी सुंदरता और चिरस्थायी भावना का चार महीने तक चलने वाला जीवंत उत्सव है। टेंट सिटी सफेद रण की शानदार पृष्ठभूमि में एक आरामदायक प्रवास उपलब्ध कराता है जो लोग आराम करना चाहते हैं, उनके लिए यह सबसे अच्छी जगह है और जो लोग इतिहास और संस्कृति के नए पहलुओं की खोज करना चाहते हैं, उनके लिए भी यहां बहुत कुछ है।

pc- tusktravel.com