Travel Tips: घूमने के लिए जा रहे हैं मध्य प्रदेश तो फिर इस मौसम में जरूर पहुंच जाए आप भी यहां पर

इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर मध्य प्रदेश घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं और वो भी परिवार के साथ मानसून के इस मौसम में तो फिर आपको मजा ही आने वाला है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं मध्य प्रदेश के कुछ ऐसी जगहों के बारे में जहां आप जा सकते हैं और घूम सकते है। यहां कई सुंदर वॉटरफॉल्स हैं जो बारिश में और भी शानदार लगते है, तो फिर पहुंच जाएं इन जगहों पर। 

गाथा जलप्रपात
बता दें की आप चाहे तो मध्य प्रदेश ट्यूर पर गाथा जलप्रपात देखने जा सकते है। गाथा भारत का 36वां सबसे ऊंचा जलप्रपात है और खजुराहो के सबसे प्रसिद्ध आकर्षणों में से एक है। यह जलप्रपात विंध्याचल पर्वत श्रृंग का हिस्सा है ऐसे में आप यहां जा सकते है। 

पातालपानी वॉटरफॉल्स 
इसके अलावा आप चाहे तो पातालपानी वॉटरफॉल्स भी देखने जा सकते है। यह जगह इंदौर से केवल 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह पातालपानी वॉटरफॉल्स एक बहुत ही शानदार पर्यटन स्थल है। यहां देश विदेश से भी लोग घूमने के लिए पहुंचते है। 

pc- wikipedia.org