Travel Tips: बना रहे हैं इस मानसून घूमने का प्लॉन तो फिर पहुंच जाए इस बार पचमढ़ी हिल स्टेशन

इंटरनेट डेस्क। बारिश का मौसम चल रहा है और आप भी अगर घूमने जाने कर तैयारी कर रहे हैं तो आप इस बार मध्य प्रदेश जा सकते है। मध्य प्रदेश में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगह है। ऐसे में आज हम आपको यह बताएंगे की आप घूमने के लिए कहा जा सकते है। 

पचमढ़ी हिल स्टेशन
इस बार आप घूमने के लिए पचमढ़ी हिल स्टेशन जा सकते हैं। यह मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में स्थित है। ये मध्य प्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन है जो 1067 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। जंगल, गुफाओं, नदियों और झरनों से घिरी ये जगह प्रकृति के सौंदर्य का सबसे अच्छा उदाहरण है। 

पचमढ़ी लेक
इसके साथ ही आप पचमढ़ी लेक भी जा सकते है। आप बोट राइडिंग और स्पीड बोट राइडिंग जैसे रोमांचक एक्सपीरियंस ले सकते हैं। यहां स्थित जमुना प्रपात, जिसे बी फॉल्स भी कहते हैं। इस झरने में 150 फिट की ऊंचाई से पूरे साल पानी गिरता है।

pc-mpbreakingnews.in