इंटरनेट डेस्क। आपने देशभर में कई जगहों को घूमा होगा एक्सप्लोर किया होगा। लेकिन कभी कभी ऐसी जगह भी देखने को मिल जाती है जिसके साथ में कई बड़ी कहानियां जुड़ी होती है। ऐसे में आप अगर घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे है तो फिर आपको बता रहे है कुछ ऐसी आफॅबीट जगहों के बारे मे जहां आपको मजा आ जाएगा।
दौसा, राजस्थान
आप घूमने के लिए इस बार राजस्थान के दौसा जिले में आ सकते है। यहां आपको कई अनोखी और ऐतिहासिक जगह देखने को मिल जाएगी। यहां आप भद्रावती महल, खवारावजी, चांद बावड़ी के साथ साथ मेहंदीपुर बालाजी मंदिर और भानगढ़ का किला देख सकते है।
नाहन, हिमाचल प्रदेश
इसके साथ ही आप चाहे तो हिमाचल के नाहन भी जा सकते है। पहाड़ियों से घिरा हिमाचल प्रदेश का यह शांत शहर आपको अच्छा लगेगा। यहां आप रेणुका झील, रानी ताल, जम्मू पीक, माल रोड जा सकते है।
pc- lakshmisharath.com






