Travel Tips: प्रकृति को करते हैं बहुत ज्यादा पसंद तो फिर घूम आए आप भी झारखंड के इन हिल स्टेशनों पर
- byShiv
- 17 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर झारखंड घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां यहां भी घूमने लायक बहुत सी जगहें हैं जो ट्रिप को यादगार बना सकती हैं। झारखंड के घने-जंगल और पहाड़, खूबसूरत झरने नेचर लवर्स को अपनी ओर अट्रैक्ट करते हैं। तो चलिए आपको झारखंड के हिल स्टेशनों के बारे में बताते हैं।
नेतरहाट
झारखंड की राजधानी रांची से करीब 150 किलोमीटर की दूरी पर लातेहार जिले में स्थित नेतरहाट बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है जिसका दूसरा नाम छोटा नागपुर की रानी भी है। यह हिल स्टेशन समुद्र तल से करीब 3,622 फीट की ऊंचाई पर बसा है, जो सनसेट और सनराइज के नजारों के लिए खूब मशहूर है। इसके अलावा, कोयल व्यू पॉइंट, मैग्नोलिया पॉइंट और घाघरी जलप्रपात मुख्य आकर्षण है।
गिरिडीह हिल
यह हिल स्टेशन झारखंड के गिरिडीह जिले में ही स्थित है, इसे पारसनाथ की पहाड़ी के नाम से भी जाना जाता है। इसके नाम से ही पता चल गया होगा कि यह स्थान जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पारसनाथ की वजह से लोकप्रिय है। इस पहाड़ी की सबसे ऊंची चोटी सम्मेद शिखरजी है। वहीं, घूमने लायक जगहों की बात करें तो इसमें सम्मेद शिखरजी के साथ ही उसरी जलप्रपात, खंडोली पहाड़ी, बांध और मधुबन शामिल हैं।
pc- curlytales.com






