Travel Tips: देखना हैं राष्ट्रीय उद्यान और साथ में जानना हैं इतिहास तो फिर आ सकते हैं घूमने के लिए यहां
- byShiv
- 20 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के सवाई माधोपुर में स्थित रणथम्भौर हमेशा से ही सुर्खियों में रहा है। यह एक ऐसी जगह हैं जो हर किसी को पसंद आती है। आज भी अगर इतिहास जानना चाहते हैं और साथ टाइगर सफारी भी करना चाहते हैं तो आप यहां आ सकते हैं। दुनिया भर में अपनी खूबसूरती और रॉयल बंगाल टाइगर्स के लिए यह जगह जानी जाती है। घने जंगल, पहाड़ियों, झीलों और ऐतिहासिक धरोहर से घिरा यह इलाका हर साल हजारों देशी-विदेशी पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है।
रणथम्भौर
रणथम्भौर दुनिया भर में मशहूर है, बता दें कि रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में स्थित है और करीब 400 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। साल 1980 में इसे नेशनल पार्क का दर्जा मिला था, जहां रॉयल बंगाल टाइगर, तेंदुआ, भालू, हिरण और कई वन्य जीव आप देख सकते है।
रणथम्भौर का किला
रणथम्भौर नेशनल पार्क के अंदर पहाड़ी पर स्थित रणथम्भौर किला इस इलाके की ऐतिहासिक पहचान है। दसवीं शताब्दी में बना यह किला यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है। किले से पूरे जंगल का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। रणथम्भौर किले के अंदर स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर भी यहां की बड़ी पहचान माना जाता है।
pc- thecsrjournal.in






