Travel Tips: आपको भी देखने हैं इस बारिश के मौसम में झरने तो फिर पहुंच जाएं आप भी इन जगहों पर
- byShiv
- 15 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। मानसून भारत में आ चुका हैं और बारिश भी शुरू हो चुकी है। इस बीच आप भी घूमने जाने की तैयारी कर रहे हैं और ऐसी जगह जाना चाहते हैं, जहां आप झरनों को देख सके तो आज आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताएंगे जहां आप जा सकते हैं और झरनों को देख सकते है।
अथिरापल्ली झरना (केरल)
यह झरना लगभग 80 फीट चौड़ा है और मानसून में इसका पानी इतना शक्तिशाली हो जाता है कि यह पूरा क्षेत्र कंपन करता हुआ महसूस होता है। यह पश्चिमी घाट के घने जंगलों में है, जहां हाथी और कई वन्यजीव भी पाए जाते हैं। इसे “भारत का नियाग्रा” कहा जाता है क्योंकि इसकी चौड़ाई और ताकत बेहद प्रभावशाली है।
जोग झरना (कर्नाटक)
यह झरना चार अलग-अलग धाराओं,राजा, रॉकेट, रानी और रोअरर में गिरता है। मानसून में ये चारों धाराएं मिलकर एक विशाल सफेद दीवार जैसी बन जाती हैं। लगभग 830 फीट की ऊंचाई से गिरता यह झरना भारत के सबसे ऊंचे झरनों में गिना जाता है।
pc- tripadvisor.in






