Travel Tips: मार्च में जा रहे हैं घूमने तो फिर जरूर जाएं गोवा में इन जगहों पर घूमना

इंटरनेट डेस्क। सर्दियों का मौसम समाप्त होने की और हैं और आप भी अगर गर्मियों के मौसम में घूमने जाने की सोच रहे हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां आपने गोवा नहीं घूमा तो फिर आपको जरूर घूमना चाहिए। गोवा भारत की सबसे खूबसूरत और मशहूर जगहों में से एक है। यह सिर्फ खूबसूरत बीचों और वाइब्रेंट नाइटलाइफ तक ही सीमित नहीं है, यहां आपको बहुत कुछ देखने को मिलेगा। तो जानते हैं की आप गोवा आए तो कहां घूमने जाएं।

बागा और कलंगुट बीच
आप गोवा आ रहे हैं तो आपाको बागा और कलंगुट बीच जाना चाहिए। यहां आप वॉटर स्पोर्ट्स का आनंद लें जैसे जेट-स्की, बनाना राइड और पैरासेलिंग। शाम को बागा बीच पर मशहूर क्यूरलीज जैसे बीच शैक्स पर पार्टी का लुत्फ उठाएं। 

ओल्ड गोवा के चर्च
यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट, ओल्ड गोवा, गोवा के पुर्तगाली इतिहास की झलक देता है। यहां के मशहूर बेसिलिका ऑफ बोम जीसस और सेंट कैथेड्रल चर्च देखने लायक हैं।

pc- tourmyindia.com