Travel Tips: सावन के महीने में आप भी चले जाएं इस बार भोलेनाथ इन मंदिरों में, आ जाएगा आपको आनंद
- byShiv
- 17 Jul, 2025

इंटरनेट डेस्क। सावन का पावन महीना चल रहा हैं और आप भी अगर इस महीने में कही घूमने जाने की तैयारी कर रहे हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां हिंदू धर्म में सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति और आस्था का पर्याय माना जाता है। ऐसे में आपको इस महीने में भगवान के दर्शन भी हो जाएंगे और आपका घूमना भी हो जाएगा। तो इस बार आप चले जाएं इन जगहों पर।
महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग दक्षिणमुखी शिवलिंग के लिए मशहूर है। सावन के महीने में यहां भक्तों का तांता लगा रहता है। वहीं, भोले बाबा की भस्म आरती में शामिल होने के लिए भक्त रात से ही लाइनों में लग जाते हैं। उज्जैन जंक्शन रेलवे स्टेशन मंदिर से 2 किमी दूर है। दिल्ली, मुंबई, और भोपाल से सीधी ट्रेनें मिलती हैं।
सोमनाथ मंदिर
इसके साथ ही आप सोमनाथ मंदिर भी जा सकते है। 12 ज्योतिर्लिंगों में पहले पायदान पर आता है, समुद्र तट पर बना यह मंदिर अपनी भव्यता के लिए मशहूर है, सावन में यहां जलाभिषेक करने वालों की लाइनें लगी रहती हैं।
pc- mp breking