Travel Tips: जोधपुर शहर की शान मेहरानगढ़ किला, देखकर हैरान रह जाएंगे आप


इंटरनेट डेस्क। राजस्थान अपनी विविधताओं के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। ये प्रदेश अपने किलों के लिए कारण दुनियाभर में जाना जाता है। आज हम आपको यहां के एक बहुत ही खूबसूरत किले के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो जोधपुर में स्थित है।

navbharattimes

आज हम आपको यहां के मेहरानगढ़ किले के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो जोधपुर शहर की शान है। लगभग 125 मीटर ऊंची पहाड़ी की चोटी पर स्थित ये किला अपनी खूसबूरती के कारण प्रसिद्ध है। करीब 500 साल पुराने इस किले की नक्काशी आपका मन मोह लेगी।

navbharattimes

ये देश के सबसे पुराने और विशाल किलों में से एक है। बेहद खूबसूरत इस किले के अंदर कई भव्य महलों का दीदार आपको करने का मौका मिलेगा। इस किले में मोती महल, फूल महल, शीश महल, सिलेह खाना और दौलत खाना पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहते हैं।

नवीनतम समाचार अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें