Travel Tips: बारिश के इस मौसम में आप भी बना ले घूमने के लिए बिहार का प्लॉन, आ जाएगा मजा

इंटरनेट डेस्क। आपको भी घूमना पसंद हैं और आप घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां आपको बारिश के मौसम में हरियाली, झरने और पहाड़ों के बीच सुकून भरे पल बिताना पसंद है, तो बिहार की कुछ जगहें आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर होनी चाहिए। आज जानते हैं की आप कहा जा सकते है।

करमचट डैम, रोहतास
रोहतास जिले के चेनारी के पास स्थित करमचट डैम मानसून में बेहद खूबसूरत दिखाई देता है। सासाराम से करीब 35 किलोमीटर दूर मौजूद यह डैम सूर्याेदय और सूर्यास्त के समय और भी आकर्षक लगता है, चारों तरफ फैली हरियाली और शांत वातावरण इसे परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए शानदार जगह बनाते हैं।

करकटगढ़ वॉटरफॉल, कैमूर
कैमूर वाइल्डलाइफ सेंचुरी के भीतर स्थित करकटगढ़ वॉटरफॉल बारिश के दिनों में अपनी पूरी रफ्तार में नजर आता है। लगभग 100 फीट ऊंचा और 300 फीट चौड़ा यह झरना दूर-दूर से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करता है।

pc- linkedin.com,rohtasdistrict.com, rohtasdistrict.com