Travel Tips: 10 मई को खुल रहे केदारनाथ धाम के कपाट, जाए तो इन जगहों को देखना नहीं भूले
- byShiv sharma
- 07 May, 2024

इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर केदानाथ जाने की सोच रहे हैं तो फिर आप अभी ही रजिस्ट्रेशन करा ले। ऐसा इसलिए की केदारनाथ धाम के कपाट इस बार अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर 10 मई को भक्तों के लिए खुल रहे हैं। ऐसे में आप भी जाने का मन बना रहे हैं तो फिर आपको जरूर जाना चाहिए और बाबा केदारनाथ के दर्शन करने चाहिए। इसके साथ ही आपको बता रहे हैं कि आप यहां और कहा जा सकते है।
सोनप्रयाग
इसके अलावा आप सोनप्रयाग जा सकते है। यह एक प्रसिद्ध स्थल धार्मिक स्थल है। मान्यता है कि यहां पर भगवान शिव और देवी पार्वती का विवाह हुआ था। प्राकृतिक सुंदरता और बर्फ से ढकी चोटियों से घिरा यहां का नजारा देखते ही बनता है।
भैरवनाथ मंदिर
इसके अलावा आप केदारनाथ मंदिर से दक्षिण की ओर स्थित भैरवनाथ मंदिर जा सकते है। यह एक स्वयंभू मंदिर है। यह मंदिर एक पहाड़ी की चोटी पर खुले आकाश के नीचे स्थित है, जहां से आप आसपास के हिमालय और नीचे की पूरी केदारनाथ घाटी के शानदार दृश्य देख सकते हैं।
वासुकी ताल झील
इसके साथ ही आप चाहे तो वासुकी ताल झील भी जा सकते है। इसका संबंध भगवान विष्णु से माना जाता है। मान्यता है कि भगवान विष्णु ने रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर इस झील में स्नान किया था। इसलिए इस झील का नाम वासुकी ताल पड़ा।
pc- jagran