Travel Tips: आने वाला हैं मानसून, इस बार जाना चाहते हैं बाहर तो नेपाल की यात्रा रहेगी शानदार

इंटरनेट डेस्क। कुछ ही दिनों में मानसून की एंट्री केरल में होने वाली हैं और आने वाले एक महीने में मानसनू का असर पूरे देश में दिखना शुरू हो जाएगा। उसके साथ ही पड़ौसी देशों में भी इसका असर दिखने लगा है। ऐसे में आप भी अगर घूमने जाने की तैयारी कर रहे हैं और वो भी इस बार भारत के बाहर की तो आप जा सकते हैं नेपाल। यहां आकर आपको मजा आ जाएगा।

नेपाल
नेपाल वैसे तो खूबसूरत देश है। चारों तरफ हिमालय के पहाड़, मंदिर और कल्चर आपको यहा आकर्षित करता है। ऐसे में आप यहां घूमने के लिए आ सकते है। यहां आकर आप काठमांडू, पोखरा, नगरकोट जा सकते है। 

पैसा भी कम होगा खर्च
वैसे नेपाल में रूकने के लिए खूब सारे सस्ते से सस्ते होटल आपको मिल जाएंगे। स्ट्रीट फूड और बड़े कैफे भी आपको यहां आराम से मिल जाएंगे। ऐसे में आप घूमने के साथ साथ नेपाली स्वाद का मजा भी ले सकते है।

pc- .himalayanst.com