Travel Tips-ताजमहल के अलावा आगरा में क्या-क्या देखें और करें: घूमने-फिरने से लेकर खरीदारी तक की बकेट लिस्ट

आगरा को ज्यादातर लोग ताजमहल के लिए जानते हैं, लेकिन यहां की गलियां, खानपान और ऐतिहासिक धरोहरें भी कम दिलचस्प नहीं हैं। अगर आप भी आगरा जा रहे हैं, तो केवल ताजमहल तक ही खुद को सीमित न रखें। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आगरा में ताजमहल के अलावा और क्या-क्या देखने, खाने और खरीदने लायक है।

ताजमहल से परे, आगरा की खास जगहें

  1. आगरा किला: ताजमहल से लगभग 2.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह किला यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल है। इसे लाल किला भी कहा जाता है और यहां की ऐतिहासिक संरचनाएं देखने लायक हैं।
  2. मेहताब बाग: ताजमहल के सामने, यमुना नदी के किनारे स्थित यह बाग आपकी शांति की तलाश को पूरा करेगा। यहां से ताजमहल का नज़ारा अद्भुत दिखाई देता है।
  3. सिकंदरा: आगरा से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित यह स्थान मुगल सम्राट अकबर के मकबरे के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ अकबर के जीवन से जुड़े ऐतिहासिक पहलुओं को भी देखा जा सकता है।
  4. इत्माद-उद-दौला का मकबरा: ताजमहल से 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह संगमरमर का मकबरा अपनी नक्काशी के लिए मशहूर है।
  5. फतेहपुर सीकरी: ताजमहल से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस ऐतिहासिक नगर को अकबर ने बसाया था। इसकी वास्तुकला और ऐतिहासिकता आपको मुगलों के समय की याद दिलाएगी।

आगरा के लाजवाब स्वाद

आगरा की गलियों में मिलने वाले पेठे का स्वाद दुनिया भर में प्रसिद्ध है। इसके अलावा मुगलई व्यंजन, बेढ़ई-जलेबी, चाट और तंजूरी खाने का स्वाद भी बेहद लाजवाब है।

आगरा से क्या खरीदें?

  • पेठा
  • संगमरमर की कलाकृतियाँ
  • चमड़े के उत्पाद
  • हाथ से बने कालीन
  • जरदोजी की कढ़ाई वाले कपड़े

आगरा के आसपास घूमने लायक जगहें

  1. मथुरा-वृंदावन: लगभग 70 किलोमीटर दूर स्थित भगवान श्रीकृष्ण की नगरी।
  2. भरतपुर पक्षी अभयारण्य: आगरा से 55 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह स्थान पक्षी प्रेमियों के लिए स्वर्ग है।
  3. चंबल सफारी: 87 किलोमीटर दूर स्थित यह स्थान रोमांचक वन्यजीवन के लिए प्रसिद्ध है।
  4. कीथम झील: लगभग 34 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह स्थान सूर सरोवर पक्षी अभयारण्य के लिए जाना जाता है।

अगर आप आगरा जा रहे हैं, तो इस बकेट लिस्ट को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा को और यादगार बनाएं।