Travel Tips: देहरादून में जा सकते हैं आप भी घूमने के लिए इन जगहों पर, आ जाएगा बड़ा ही मजा

इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर आने वाली छुट्टियों में कही घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो फिर आपको जरूर जाना चाहिए। लेकिन आज आपको हम कुछ ऐसी आफबिट जगहों के बारे में बताएंगे की जहा जाकर आप खुश हो जाएंगे। यह जगहे देहरादून में है और यहा घूमकर आपको मजा ही आ जाएगा। तो जानते हैं इनके बारे में।

मालदेवता
बता दे की यह बड़ी ही शांत जगह हैं और देहरादून से लगभग 18 किमी दूर है। यह जगह पर्यटकों की भीड़ से बची रहती है। अपनी हरियाली, साफ जलधाराओं और शांत वातावरण के साथ यह सुरम्य स्थान एक दिन की पिकनिक, ट्रैकिंग या प्रकृति के बीच आराम करने के लिए बिल्कुल उपयुक्त है।

कलसी
इसके साथ ही आप चाहे तो देहरादून से 46 किमी की दूरी पर स्थित कलसी जा सकते है। यह एक अनोखा गांव है जो अपने ऐतिहासिक और प्राकृतिक महत्व के लिए जाना जाता है। अपने ऐतिहासिक महत्व के अलावा, कलसी सुंदर यमुना नदी से घिरा हुआ है।

pc- wandersky.in