Travel Tips: 30 की उम्र तक आपको जरूर घूम लेनी चाहिए ये जगह, वाकई में लगती हैं स्वर्ग सी प्यारी
- byShiv
- 21 Aug, 2025

इंटरनेट डेस्क। इंसान को अपने जीवन का कुछ समय घूमने के लिए भी निकालना चाहिए। वैसे तो आप कभी भी घूमने जा सकते हैं लेकिन एक सही उम्र होती हैं जब आपको कुछ ऐसी जगहों पर जा आना चाहिए जहां हर कोई जाना चाहता है। वैसे भारत में ऐसी कई जगहें हैं, जहां हर किसी को कम से कम एक बार जरूर जाना चाहिए। खासकर 30 की उम्र से पहले।
मनाली
हिमाचल प्रदेश में बसा मनाली शहर हर मौसम में घूमने जाने वाली जगह है। यहां ट्रेकिंग और घूमने के लिए काफी अच्छा माहौल होता है, वहीं सर्दियों में बर्फ से ढकी पहाड़ियों पर स्कीइंग करना काफी मजेदार होता है। ब्यास नदी के किनारे बसा ये हिल स्टेशन हनीमून कपल्स और एडवेंचर लवर्स, दोनों के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है।
मसूरी
उत्तराखंड के मशहूर हिल स्टेशन मसूरी को पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है। देवदार के घने जंगलों, झरनों और पहाड़ियों से घिरी हुए इस जगह पर नेचर की खूबसूरती देखने लायक है। मसूरी लेक, मॉल रोड और लाल टिब्बा जैसी खूबसूरत डेस्टिनेशन यहां के सफर को खास बनाती हैं।
pc- triptometer.com