Travel Tips: समर वैकेशन में आप भी जा सकते हैं परिवार को लेकर इन जगहों पर

इंटरेनट डेस्क। गर्मियों का मौसम आते ही ठंडी और सुकून भरी जगहों पर जाने का मन करता है। ज्यादातर लोग मनाली और शिमला जैसी जगहों पर जाते हैं। अगर आप इस बार कुछ नया और सस्ता एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो कुछ अनजान हिल स्टेशनों को एक्सप्लोर करना बेहतर रहेगा।

लेंसडाउन 
अगर आप शांत और कम भीड़ वाली जगह पसंद करते हैं तो लैंसडाउन जरूर जाएं। यहां का मौसम ठंडा और माहौल बेहद रिलैक्सिंग होता है। यहां आकर आपके बच्चे और परिवार के लोग खुश हो जाएंगे।

यरकौड
इसके साथ ही आप तमिलनाडु के छोटे से हिल स्टेशन पर जा सकते है। इसके बारे  में लोगों को बहुत कम पता है। यहां की झील, कॉफी प्लांटेशन और ठंडी हवा आपको तरोताजा कर देगी।

pc- chilljoytravels.com