Travel Tips: इस हिल स्टेशन की यात्रा कर आप भी हो जाएंगे खुश, नजारे हैं एक से बढ़कर एक

इंटरनेट डेस्क। मानसून सीजन चल रहा हैं और बारिश हो रही है। ऐसे में रक्षाबंधन पर एक बड़ा वीकेंड आने को है। ऐसे में आप अगर घूमने जाने की तैयारी कर रहे हैं तो उत्तराखंड के राजधानी देहरादून के पास बसे मसूरी जा सकते है। ये जगह इतनी खूबसूरत है की यहां आने का हर किसी का दिल करता है।

अंग्रेजों ने ढूंढ़ा था इस जगह को
आपको बता दें की इस जगह पर 1823 में ब्रिटिश अफसर पर्वतारोहण करते-करते पहुंच था। उसे यह जगह पसंद आई और बाद में यहां बसावट हो गईं। आज यह बड़ी ही खूबसूरत जगह है। यह एक बड़ा शहर बन गया है। यहां हजारों की संख्या में लोग घूमने के लिए आते है।

कैसे पहुंचे
आपको बता दें की सबसे पहले तो यहां मंसूर के पौधे सबसे ज्यादा उगते हैं, इसी कारण इसे मंसूरी कहा गया। बाद में मसूरी हो गया है। यहां वैसे आपको देखने को बहुत कुछ मिल जाएगा। यहा पहुंचने के लिए आपको ट्रेन, बस, कार और फ्लाइट मिल जाएगी। 

pc- india.com