Trump:अमेरिका खरीदेगा रूस से डीजल, ट्रंप ने किया डील का ऐलान, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की हुए नाराज
- byShiv
- 10 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और रूस के बीच डीजल को लेकर एक बड़ा समझौता हुआ है। डोनाल्ड ट्रंप ने यू टर्न लेते हुए रूस के साथ डीजल को लेकर बड़ी डील की है। ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत के बाद इस डील का ऐलान किया। अमेरिका ने रूस से डीजल की आपूर्ति के लिए प्रतिबंधों में अस्थायी छूट भी दी है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अब ट्रंप के इस फैसले से यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की नाराज हो गए हैं। उन्होंने इस फैसले को अनुचित कदम बताया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि रूस तत्काल 3 लाख टन से अधिक डीजल ईंधन अमेरिकी और वैश्विक बाजार में उपलब्ध कराएगा। उन्होंने नवंबर में 5 लाख टन और उसके बाद 10 लाख टन डीजल की आपूर्ति का भी जिक्र किया।
रूस के क्रेमलिन ने भी अमेरिकी और वैश्विक बाजारों में तेल तथा पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति करने की अपनी तत्परता दोहराई। अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को एक अस्थायी लाइसेंस जारी किया, जिससे अप्रैल 2027 तक रूसी डीजल की वैश्विक बाजारों में आपूर्ति का रास्ता खुल सकेगा।
pc- BBC






