Ujjwala Yojana: 9 नहीं अब केवल मिलेगी इतने ही सिलेंडरों पर उज्जवला योजना के तहत सब्सिडी

इंटरनेट डेस्क। ईरान युद्ध के कारण एलपीजी की बढ़ती किल्लत के बीच में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रायल ने संकेत दिया है कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत मिलने वाले सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडरों की संख्या में बदलाव किया गया है। अब यह संख्या 9 से घटाकर 4 कर दी गई है। हालांकि, सरकार की ओर से इसे लेकर कोई पूरी तरह स्पष्ट घोषणा नहीं की गई है। लेकिन मंत्रालय के हालिया बयान में कहा गया है कि उज्जवला परिवारों को हर साल पहले चार रिफिल पर प्रति सिलेंडर 300 रुपये की सब्सिडी मिलेगी।

उज्ज्वला ग्राहकों को कितने सिलेंडर मिलेंगे?
सरकार के मुताबिक, उज्जवला लाभार्थियों को पहले से ही अप्रत्यक्ष सब्सिडी का लाभ मिल रहा है। 7 जून को एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद मंत्रालय का कहना है कि उज्जवला लाभार्थियों को 14.2 किलो का सिलेंडर करीब 642 रुपये में मिलता है, जबकि आम यूजर्स को इसकी कीमत 942 तक चुकानी पड़ती है।

उज्ज्वला योजना के लिए पात्रता
आवदेक महिला होनी चाहिए और उसकी उम्र 18 साल या उससे ज्यादा हो
परिवार में पहले से कोई एलपीजी कनेक्शन नहीं होना चाहिए
गरीब परिवार की वयस्क महिला आवेदन कर सकती है

pc- money9live.com