Ukraine-America: रूस यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका और यूक्रेन में हुई बड़ी डील, जाने किसे क्या मिलेगा
- byShiv
- 01 May, 2025

इंटरनेट डेस्क। रूस से जारी जंग के बीच एक अलग और हटकर खबर आई हैं और वो यूक्रेन और अमेरिका के लिए है। इन दोनों देशों के बीच में एक डील साइन हुई हैं जी हां अमेरिका और यूक्रेन ने बुधवार को खनिज संसाधन सौदे की घोषणा की हैं। अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने इस समझौते के बारे में एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में जानकारी दी।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने कहा कि यह साझेदारी संयुक्त राज्य अमेरिका को यूक्रेन के साथ निवेश करने की अनुमति देती है। यह समझौता यूक्रेन के निवेश के माहौल को बेहतर बनाएगा और यूक्रेन की आर्थिक सुधार को गति देगा।
इस समझौते के बाद अमेरिका को यूक्रेन के कीमती खनिजों तक पहुंच मिल गई है। अब दोनों देश मिलकर यूक्रेन की जमीन में छिपे हुए कीमती खनिजों को निकालेंगे और उनका इस्तेमाल करेंगे। यूक्रेन की जमीन में लिथियम, टाइटेनियम, यूरेनियम जैसे खनिज पाए जाते हैं, जो बैटरी, हवाई जहाज और परमाणु ऊर्जा जैसी चीजों में काम आते है।
pc- france24.com