Weather Update: राजस्थान में आज बदल सकता हैं मौसम, हो सकती हैं हल्की बारिश, गुलाबी सर्दी का दौर होगा शुरू

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में आज मौसम बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में सक्रिय मौसमी सिस्टम के प्रभाव से कुछ स्थानों पर बादल छाने, मेघगर्जन और हल्की बारिश होने की संभावना है। खासतौर पर बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ इलाकों में मौसम का असर दिखाई दे सकता है, चूरू, सीकर और झुंझुनूं सहित बीकानेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

गिरेगा तापमान
मौसम विभाग की माने तो लगातार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। इससे दिन के समय गर्मी का असर कम हो सकता है और सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस होने लगेगी। आईएमडी के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। 13 अक्टूबर को उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में मौसम बदलने की संभावना है। 

बदल सकता हैं मौसम
मौसम विभाग की माने तो राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ और इससे जुड़े मौसमी सिस्टम के प्रभाव से कई शहरों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आईएमडी के मुताबिक, आगामी दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इससे दिन में तेज गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। राज्य के उत्तर-पश्चिमी व उत्तरी भागों में आगामी दिनों में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 13 से 15 अक्टूबर को पुनः मेघगर्जन, तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश हो सकती है।

pc- etv bharat