UP: गाजियाबाद की सड़कों पर 16 साल की बच्ची के साथ 7 घंटे तक होता रहा सामूहिक दुष्कर्म, कार में घुमाते रहे आरोपी, फेंककर हुए...
- byShiv
- 04 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में मानवता को शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां मसूरी थाना क्षेत्र में 10वीं कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा को दो आरोपियों ने अगवा कर चलती कार में कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी उसे करीब सात घंटे तक शहर की सड़कों पर घुमाते रहे, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। देर रात उसे एनएच-9 के किनारे फेंककर आरोपी फरार हो गए। अगले दिन राहगीरों की मदद से वह किसी तरह अपने घर पहुंची।
दर्ज करवाया केस
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट, सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने पिलखुवा के आजमपुर दहपा गांव निवासी मुजाहिद (45) और सलीम अख्तर (48) को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी दोस्त हैं और ईंट-भट्ठे का कारोबार करते हैं, पुलिस के अनुसार मुजाहिद पहले से हिस्ट्रीशीटर भी है।
बस का इंतजार कर रही थी छात्रा
खबरों की माने तो परिजनों के मुताबिक 27 जुलाई की शाम छात्रा किसी काम से घर से निकली थी, शाम करीब साढ़े सात बजे वह मसूरी थाने के पास एनएच-9 की सर्विस रोड पर वाहन का इंतजार कर रही थी, इसी दौरान कार सवार आरोपियों ने उसे जबरन कार में बैठा लिया और अगवा कर लिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने लगातार विरोध किया और मदद के लिए चीखती रही, लेकिन आरोपियों ने उसे धमकाते हुए चुप करा दिया, कार के शीशों पर सन शेड लगे होने के कारण बाहर से अंदर कुछ दिखाई नहीं देता था। छात्रा का कहना है कि उसने कई बार छोड़ने की गुहार लगाई, लेकिन आरोपी लगातार उसके साथ दरिंदगी करते रहे।
मेडिकल स्टोर और फार्म हाउस भी पहुंचे आरोपी
पीड़िता के अनुसार आरोपी रास्ते में एक मेडिकल स्टोर पर भी रुके और कुछ दवाएं खरीदीं. इसी दौरान उसने कार से निकलने की कोशिश की, लेकिन आरोपी उसे दोबारा काबू में कर ले गए, बाद में वे उसे एक सुनसान फार्म हाउस में भी ले गए, जहां गार्ड ने गेट खोला, कुछ देर रुकने के बाद आरोपी फिर उसे कार में बैठाकर निकल गए।
वारदात के बाद घर जाकर आराम से सो गए आरोपी
पुलिस के अनुसार कार नंबर और मोबाइल लोकेशन के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया, दोनों शादीशुदा हैं, पुलिस का कहना है कि वारदात के बाद आरोपी अपने-अपने घर चले गए और आराम से सो गए। घटना में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली गई है।
pc- parbhat khabar





