UP: शादी शुदा प्रेमिका से मिलने ससुराल पहुंचा प्रेमी, पूरी रात अंदर कमरे में दोनों ने किया....सुबह जब घर वालों को लगी भनक तो....

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात ज़िले से एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक 25 साल का युवक कथित तौर पर देर रात एक शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर में घुस गया। पड़ोसियों और औरत के ससुराल वालों को जब उसकी मौजूदगी का पता चला तो पूरा मामला बिगड़ गया। बात इतनी बढ़ गई कि युवक को घसीटकर अलमारी से बाहर निकाला और बेरहमी से बांधकर पिटाई की गई।

बीच बचाव की कोशिश
जब प्रेमिका ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो वो भी पिटाई से बच नहीं पाई। घटना का एक वीडियो रिकॉर्ड किया गया और बाद में सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया, जिससे मामले की तरफ सबका ध्यान गया। द टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले दो महीनों में वह आदमी और शादीशुदा औरत के बीच कथित तौर पर नज़दीकियाँ बढ़ गई थीं। जानकारी के मुताबिक दोनों बंजारा समुदाय के हैं और एक ही गाँव में रहते हैं।

महिला को भी पीटा
जब युवक महिला के घर गया, तो पड़ोसियों को शक हो गया। भनक लगते ही पड़ोसियों ने समझदारी दिखाते हुए बाहर से घर का दरवाजा कुंडी लगाकर बंद कर दिया। खुद को फंसता देख महिला ने घबराकर युवक को घर की अलमारी के अंदर छुपा दिया। महिला के ससुराल वाले कहीं गए हुए थे जब वह अगली सुबह घर लौटे, तो उन्हें दाल में कुछ काला नजर आया। उन्होंने शक के आधार पर घर की तलाशी ली, तो उनके होश उड़ गए क्योंकि अलमारी के अंदर युवक दुबका हुआ बैठा था। गुस्से से आग बबूले हुए ससुराल वालों ने युवक को बेरहमी से पीटा। उसे खंभे  से बांधकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने जब महिला आगे आई, तो ससुराल वालों ने उसे भी नहीं बख्शा और उसकी भी जमकर पिटाई कर डाली। 

PC- RK