UP: 7 बच्चों की मां का बेटी के ससुर के साथ बन गए अवैध संबंध...फिर लेकर हो गया फरार...अब पति बेचारा कर रहा...

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी को उसका ही समधी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। बताया जा रहा हैं कि महिला पहले से ही सात बच्चों की मां है और वह 13 जुलाई से लापता है, इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

पति ने दर्ज कराई शिकायत
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पूरा मामला कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। यहां रहने वाले इंद्रराज नाम के व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दी कि उसकी पत्नी अचानक घर से गायब हो गई, परिवार ने पहले अपने स्तर पर महिला की तलाश की, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस का सहारा लिया, पति का आरोप है कि उसकी पत्नी को कोई और नहीं बल्कि उसके समधी राकेश कुमार अपने साथ ले गया है।

समधी पर लगाए गंभीर आरोप
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इंद्रराज का कहना है कि उसे पहले इस बात की जानकारी नहीं थी कि उसकी पत्नी और समधी के बीच किसी तरह का संपर्क है, पत्नी के लापता होने के बाद जब उसने राकेश कुमार से फोन पर बात की तो उसे कथित तौर पर धमकी दी गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। 

पति ने लगाया धमकी देने का आरोप
पीड़ित पति ने आरोप लगाया कि समधी उसे परेशान कर रहा है और धमकी दे रहा है। उसका कहना है कि वह काफी परेशान है और उसे लगातार डराया जा रहा है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और महिला के सामने आने के बाद ही यह साफ होगा कि वह अपनी इच्छा से गई है या फिर उसके साथ किसी तरह की जबरदस्ती हुई है।

pc- aaj tak