UP: प्रेमी पर गुलाल के साथ डाला तेजाब, पत्नी का रेता गला, बेवफाई का लिया इंतकाम
- byShiv
- 06 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। यूपी के शाहजहांपुर स्थित चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज में बालाजी नगर कॉलोनी में होली पर एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सबको हिलाकर रख दिया। जी हां यहां पति ने पत्नी का खून बहा दिया। सहमति संबंध से प्रेमी के साथ रहने वाली 31 वर्षीय आरती की उसके पति मनमोहन पांडेय (40) ने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी पति मुखौटा लगाकर पहुंचा और गेट खोलते ही महिला के प्रेमी पर गुलाल के साथ ही तेजाब फेंक दिया, फिर पत्नी पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
10 वर्ष पहले हुई थी शादी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो संजीव कुमार ने चौक कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि छोटी बहन आरती की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व मनमोहन पांडेय के साथ की गई थी। पति से मनमुटाव के चलते आरती वर्तमान में चौक कोतवाली के मोहल्ला बालाजी नगर में किराये के मकान में अपने मित्र ब्रजदीप (35) निवासी बृजबिहार कॉलोनी के साथ रहती थी। होली पर सुबह करीब छह बजे बहनोई मनमोहन पांडेय बहन के घर पर आया और दरवाजा खुलवाया। आरती व ब्रजदीप को देखते ही बहनोई दोनों को गालियां देने लगा।
चाकू से काटा आरती का गला
विरोध करने पर मनमोहन ने ब्रजदीप के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। ब्रजदीप डर कर भागा तो उसके पीछे मनमोहन भी दौड़ा। इस दौरान बहन आरती ने पति के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया। तभी मनमोहन ने चाकू से आरती पर वार किया। आरती की मौत हो गई। मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर गैर इरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस हिरासत में मृतका के आरोपी पति का उपचार चल रहा है।
pc- freepik.com





