UP: बृजभूषण सिंह का बाबा रामदेव पर निशाना, कहा-उनका आंदोलन करना जरूरी, लेकिन इस बार सिंदूर,सलवार ना पहनें

इंटरनेट डेस्क। बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने गोंडा में एक कार्यक्रम के दौरान योग गुरू बाबा रामदेव पर निशाना साधा है। बृजभूषण शरण सिंह ने शुक्रवार को कहा कि रामदेव के द्वारा मूल रूप से स्वदेशी के नाम पर शुरू किया गया अभियान अब नकली उत्पादों और विदेशी सामानों तक फैल गया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो बीजेपी नेता ने रामदेव के पिछले विरोध प्रदर्शनों को याद करते हुए कहा कि इस बार वह सिंदूर लगाकर और सलवार पहनकर न आएं।

आंदोलन के लिए दी चुनौती
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बृजभूषण शरण सिंह ने रामदेव को आंदोलन करने के लिए चुनौती देते हुए कहा कि यदि वह फिर से किसी मुद्दे पर आंदोलन करने जा रहे हैं तो इस बार उन्हें निर्णायक लड़ाई लड़नी चाहिए। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने रामदेव को फिर से विरोध प्रदर्शन करने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि इस देश में नकली घी का जो कल्चर बड़े पैमाने पर आया है, वह बाबा रामदेव के द्वारा ही आया है।

साधा निशाना
जानकारी के अनुसार गोंडा में एक कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अगर योग गुरू रामदेव आंदोलन शुरू करने का इरादा रखते हैं, तो उन्हें इस बार निर्णायक लड़ाई लड़नी चाहिए और एक मर्द की तरह ऐसा करना चाहिए। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, “रामदेव का आंदोलन करना बहुत जरूरी है, हां, शर्त यह है कि इस बार उनसे कह दीजिए कि सिंदूर, टिकुली और सलवार ना पहनें और मर्द की तरह आंदोलन करें।

pc- jansatta, amazon