UP: मेहंदी से लिखा देखा हाथ में प्रेमी का नाम तो भड़क गए भाई और पिता, कर डाली हत्या, 19 चोट और 4 जगह से दबी मिली...
- byShiv
- 28 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। बरेली में शादी के पहले ही मातम में छा गया। यहां बरेली पुलिस ने ऑनर किलिंग के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है और आरोप है कि बेटी के हाथ पर मेहंदी से प्रेमी का नाम लिखा देख पिता और भाइयों ने पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की और फिर हत्या कर दी। मामला तब सामने आया जब युवती के प्रेमी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई।
क्या हुआ था
खबरों के अनुसार पूरा मामला थाना सिरौली क्षेत्र के बरसेल गांव का है। मृतका की पहचान क्रांति कश्यप के रूप में हुई है, वह इंटर तक पढ़ी-लिखी हैं, और उसका प्रेम संबंध पड़ोस के ही एक युवक से था। दोनों शादी करना चाहते थे, 2 दिन पहले क्रांति ने मेहंदी से एक हाथ पर अपना और दूसरे हाथ पर प्रेमी का शॉर्टकट नाम लिख लिया। जब परिजनों ने उसके हाथों पर नाम देखा तो वे भड़क उठे। परिजनों ने पहले क्रांति पर प्रेमी को भूल जाने का दबाव बनाया और उसे रिश्तेदारी में भेजने की बात कही, लेकिन क्रांति ने साफ इनकार कर दिया और कहा कि वह अपने प्यार को नहीं भूल सकती।
दिया वारदात को अंजाम
इसके बाद 26 तारीख की रात को पिता महेंद्र और भाई अमन व आकाश ने क्रांति को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। जानवरों को नियंत्रित करने वाले रबड़ के चाबुक से उसके शरीर पर गंभीर चोटें पहुंचाईं। आरोप है कि मारपीट के बाद पिता और दोनों भाइयों ने उसकी गर्दन को आगे से पीछे मोड़ दिया, जिससे उसकी श्वास नली 4 जगह से दब गई और क्रांति की मौके पर ही मौत हो गई। अगली सुबह परिजनों ने गांव में यह खबर फैला दी कि क्रांति की मौत उल्टी-दस्त और बीमारी से हुई है, वे शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंच गए। क्रांति के प्रेमी को उसकी मौत की जानकारी मिली तो उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शुरुआत में परिजनों ने फिर बीमारी और उल्टी-दस्त का बहाना बनाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ पर वे पीछे हट गए। पुलिस ने क्रांति का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्रांति के शरीर पर 19 गहरे जख्म और 4 जगह से श्वास नली दबने के निशान पाए गए। पुलिस ने अब दोनों भाईयों और पिता को हिरासत में लिया है।
pc- deccanherald.com





