UP: शादी का झांसा देकर युवती से कई बार किया दुष्कर्म, हो गई गर्भवती तो फिर कर ली शादी, घर ले जाकर कर दिया उसके साथ घिनौना काम....

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक बड़ी और चौंका देने वाली खबर सामने आई है। इस घटना के सामने आने के साथ ही लोगों के होश उड़ गए है। यहां दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर आपके भी कान खड़े हो जाएंगे। यहां के चौरीचौरा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी से दो साल तक दुष्कर्म किए जाने का शर्मनाक मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां ने इस संबंध में पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। 

क्या बताया पुलिस ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बताया कि दो साल से गांव का ही युवक नाबालिग लडक़ी के साथ बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा।

हो गई थी गर्भवती
किशोरी के गर्भवती होने पर आरोपी के परिजनों ने आठ मार्च को शादी कर दी। उसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने घर ले जाकर उसका गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने बताया पति, सास, ससुर तीनों ने मिलकर जबरन गर्भपात करवा दिए। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद पीड़िता को बंधक बनाकर किसी से नहीं मिलने दिया।

pc- taylorring.com