UP: 17 साल की प्रेमिका का प्रेमी ने बेरहमी से रेत दिया गला...फिर उसी खून में बॉडी के साथ लेटा चलाता रहा मोबाइल....बड़ी बहन की देखते ही....

इंटरनेट डेस्क। यूपी की राजधानी लखनऊ में पारा के नरपत खेड़ा में एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां घर मे अकेली बीसीए की छात्रा स्मृति पाण्डेय (17) की घर मे घुसकर सहपाठी प्रेमी ने बेरहमी से चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। संघर्ष के दौरान छात्र भी घायल हो गया। हत्या के बाद छात्र प्रेमिका के शव के पास जमीन पर पड़े खून में लेटे हुए मोबाइल चलाता रहा। कॉलेज से घर पहुंची मृतका की बड़ी बहन जब घर पहुंची और दोनों को कमरे में जमीन पर खून से लथपथ पड़ा देखा तो चीखने चिल्लाने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम एवं घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

क्या हुआ था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है। नरपतखेड़ा निवासी शैलेन्द्र पाण्डेय नायब सूबेदार पद से सेवानिवृत्त है और वर्तमान में कानपुर में एनसीसी में इंस्ट्रक्टर हैं। मृतका की बड़ी बहन जाग्रति पाण्डेय ने बताया कि छोटी बहन स्मृति पाण्डेय (17) टीएस मिश्रा कॉलेज में बीसीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा है। सोमवार की शाम पिता और मां किरण पैतृक गांव अमेठी गए हुए थे। बुधवार की दोपहर स्मृति घर मे अकेली थी तभी कॉलेज में बीसीए का सहपाठी देवांश पाठक घर मे आया। बातचीत के दौरान देवांश ने स्मृति के गले मे चाकू रखकर बेरहमी से गला रेत दिया। स्मृति की मौत के बाद सहपाठी भी शव के पास लेट गया और मोबाइल चलाता रहा। 

आरोपी को लिया कब्जे में
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुलिस ने आरोपी देवांश को पकड़ लिया हैं और उसका मोबाइल कब्जे में लिया है। मृतका के परिवार में भाई सचिन्द्र पाण्डेय बहन जाग्रति एवं माता पिता हैं। इस मामले में पुलिस इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि स्मृति और देवांश का दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने एक साथ इंटर पास किया था और दोनों ने एक साथ टीएस मिश्रा कॉलेज में बीसीए में दाखिला लिया था। सोमवार को पहली बार स्मृति को कॉलेज जाना था। देवांश का अक्सर घर आना जाना था, इंस्पेक्टर ने बताया कि देवांश हत्या के इरादे से ही चाकू अपने साथ लेकर आया था। घटना से आधा घंटा पहले स्मृति पड़ोस में आयोजित कथा से प्रसाद लेकर घर आई थी तभी देवांश आ गया। चालीस मिनट बाद घर पहुंची बड़ी बहन ने स्मृति को कमरे में मृत पाया। पुलिस ने घटनास्थल से चाकू कब्जे में लिया है।

pc- navbharat