UP: दो बच्चों की मां को चढ़ा प्यार का बुखार, मुस्लिम प्रेमी के साथ मिलकर पति को लगाई आग, रोज रात में करते थे...

इंटरनेट डेस्क। यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में एक ऐसी सनसनीखेज घटना सामने आई हैं जो आपको हिलाकर रख देगी। यहां डुमरियागंज थाना क्षेत्र के रेहरा में एक महिला ने गुरुवार रात दूसरे धर्म के कथित प्रेमी संग मिलकर घर में पति को चारपाई से बांधकर मिट्टी का तेल डालकर आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद पिता और पड़ोसियों ने किसी तरह आग बुझाई और अस्पताल में भर्ती करवाया।

लिया गया हिरासत में
मीडिया रिपोटर्स की माने तो शुक्रवार को पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौका मुआयना कर साक्ष्य एकत्रित किए। पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर महिला और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। घम्मल प्रसाद गौतम ने डुमरियागंज थाने में रिपोर्ट दी हैं जिसमें आरोप लगाया है कि उसके बेटे लालजी गौतम की पत्नी पूजा गौतम का गोरखपुर के रहने वाले फिरोज से प्रेम संबंध था। वह घर आता-जाता रहता था। गुरुवार को भी फिरोज घर आया और रात करीब 10 बजे बहू पूजा के साथ मिलकर बेटे लालजी को चारपाई से बांधकर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी।

घर छोड़कर भागे दोनों
बताया जा रहा है कि दोनों घर छोड़कर भाग गए थे, पीड़ित की पत्नी और उसके प्रेमी को युवक के परिजनों ने उनको पकड़ लिया। हालांकि घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। शुक्रवार सुबह खेरेश्वर चौराहे के समीप दुकान के बाहर एक युवक और महिला काफी देर से बैठे हुए थे। करीब आठ बजे कई लोग मौके पर पहुंच गए और दोनों को पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर काफी देर तक कहासुनी होती रही, जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने युवक और महिला की चप्पलों से पिटाई कर दी। चर्चा है कि महिला शादीशुदा है और काफी समय से युवक के संपर्क में थी।

pc- bahaskar