UP: $ex, अश्लील वीडियो और फिर पति-पत्नी द्वारा इलेक्ट्रीशियन की हथोड़े से मारकर हत्या...जाने क्यों उठाना पड़ा ये कदम...कर रहा तो रोज...

इंटरनेट डेस्क। यूपी के बागपत में एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां टी-स्टॉल चलाने वाले पति-पत्नी ने अपनी दुकान के सामने इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर काम करने वाले इलेक्ट्रीशियन पर हथौड़े और लोहे की रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को हिरासत में ले लिया है। हत्या के पीछे वजह को लेकर अवैध संबंध, अश्लील वीडियो व ब्लैकमेलिंग की बात सामने आई है।

क्या था पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के खत्री गढ़ी इलाके में राहुल अपनी पत्नी के साथ टी-स्टॉल चलाता है। टी-स्टॉल के ठीक सामने विकास इलेक्ट्रॉनिक के नाम से दुकान है, जहां शिकोहपुर गांव निवासी दीपेंद्र इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। सुबह मार्केट में दुकानें खुलनी शुरू ही हुई थीं और लोग अपने रोजमर्रा के काम में जुट रहे थे। इसी दौरान राहुल और दीपेंद्र के बीच एक राहुल की पत्नी सोनिया के आपत्तिजनक वीडियो को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी हाथापाई में बदल गई, दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर राहुल की पत्नी सोनिया भी वहां पहुंच गई और राहुल का साथ देने लगी। दोनों ने मिलकर दीपेंद्र को जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद एक ने लोहे की रॉड तो दूसरे ने हथौड़ा उठा लिया और दीपेंद्र पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मार्केट के बीच अचानक हुई इस वारदात से अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस पहुंची मौके पर
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल दीपेंद्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी राहुल और उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार दीपेंद्र और राहुल की पत्नी सोनिया की दुकानें आमने-सामने होने के कारण दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने की बात कही जा रही है। दावा है कि दोनों के बीच संबंध बन गए थे। इसी बीच दीपेंद्र द्वारा सोनिया का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया गया और बाद में दीपेंद्र उसे पर ब्लैकमेल करने लगा था। बताया जा रहा है कि सोनिया ने इसकी जानकारी अपने पति राहुल को दी थी। इसी के बाद राहुल और दीपेंद्र के बीच विवाद बढ़ने और हत्या तक पहुंचने की नौबत आ गई।

pc- amar ujala