UP: पति को ले गई बाथरूम और फिर ज्वलनशील डाल लगा दी आग....तीसरे पति से भी संतुष्ठ नहीं थी पत्नी...रोज करती थी इस चीज की डिमांड

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के सदर कोतवाली इलाके में एक ऐसी घटना सामने आई हैं जो आपको हैरान कर देगी। यहां  56 साल के हृदेश तिवारी पर कथित तौर पर उनकी तीसरी पत्नी रानू और उसके मायके वालों ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। बुरी तरह झुलसे व्यक्ति को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बारे में लोगों को पता लगा तो उनके होश उड़ गए। 

क्या था पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस घटना की जानकारी मृतक की बेटी सोनम द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत और बयानों से मिली जानकारी के मुताबिक खुद बेटी सोनम ने बताया कि उनकी सगी माँ का निधन 2023 में हो गया था, इसके बाद, अक्टूबर 2024 में उनके पिता हृदेश तिवारी ने रानू नाम की महिला से कोर्ट मैरिज की। बताया जा रहा है कि रानू की भी तीसरी शादी थी, उसके पिछले पतियों में से एक की मौत हो चुकी थी और दूसरे ने उसे छोड़ दिया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही रानू हृदेश को ब्लैकमेल कर रही थी और लगातार उन पर पैसे और संपत्ति अपने नाम करवाने का दबाव बना रही थी। इस दबाव में आकर हृदेश उसे आधा बिस्वा ज़मीन का एक प्लॉट देने को तैयार हो गए थे।

ऐसे हुई दर्दनाक मौत 
खबरों की माने तो यह घटना गुरुवार को हुई, जिस दिन प्लॉट का रजिस्ट्रेशन होना था, उनकी बेटी सोनम का कहना है कि गुरुवार दोपहर जब उनके पिता बाथरूम गए, तो उनकी सौतेली माँ रानू और उसके मायके से आए रिश्तेदारों ने उन पर ज्वलनशील पदार्थ डाला और आग लगा दी। जब पड़ोसियों ने हृदेश को जलते हुए देखा, तो आरोपी महिला ने खुद को बचाने के लिए आग बुझाने का नाटक किया, इस दौरान वो भी मामूली रूप से झुलस गई और फिलहाल जिला अस्पताल में भर्ती है।

pc- ar.pinterest.com