UP: बीच सड़क महिला के साथ खुले में किया....बर्बरता देख आ गई लोगों को शर्म...पुलिस ने किया आरोपियों के खिलाफ...

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक ऐसी घटना सामने आई हैं जो आपको हैरान और परेशान कर देगी। इस घटना ने महिला सुरक्षा के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां गंज थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ सरेराह मारपीट की गई, सड़क पर महिला को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हंडकंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्या हैं मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो रामपुर के गंज थाना क्षेत्र के खटकान मोहल्ले में 7 अक्टूबर को एक महिला के साथ मारपीट की घटना हुई थी। वायरल वीडियो में महिला के साथ हाथापाई और मारपीट हुई। मामले में सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच के दौरान मामला महिला और उसके ससुराल जनों के बीच मारपीट से जुड़ा पाया गया। महिला की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने क्या बताया
खबरों की माने तो घटना की जानकारी देते हुए सीओं सिटी रामपुर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया, सोशल मीडिया के माध्यम से एक वायरल वीडियो प्राप्त हुआ जिसकी जांच के क्रम में यह स्पष्ट हुआ कि यह वायरल वीडियो दिनांक 7 अक्टूबर को थाना क्षेत्र गंज स्थित एक महिला की उनके ससुराली जनों के द्वारा मारपीट व हाथापाई से संबंधित है, इस संदर्भ में महिला की तहरीर के आधार पर उनके ससुराल जनों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा चुका है।

pc- aaj tak