UP युवा कल्याण विभाग में 412 पदों पर निकली भर्ती, 16 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
- byvarsha
- 06 Oct, 2026
PC: HR NEWS
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग में 412 पदों पर सीधी भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी और व्यायाम प्रशिक्षक के पदों पर की जाएगी।
विज्ञापन संख्या 23-परीक्षा/2026 के तहत निकाली गई इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 16 अक्टूबर से 6 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
पदों का विवरण
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 412 रिक्त पदों को भरा जाएगा:
क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी: 368 पद (142 स्पेशल सिलेक्शन और 226 जनरल सिलेक्शन)
व्यायाम प्रशिक्षक: 44 पद (22 स्पेशल सिलेक्शन और 22 जनरल सिलेक्शन)
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री।
व्यायाम प्रशिक्षक: ग्रेजुएशन के साथ बीपीएड (B.P.Ed.), डीपीएड (D.P.Ed.) या संबंधित फिजिकल एजुकेशन योग्यता अनिवार्य है।
PET 2025 स्कोर जरूरी: केवल वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने UPSSSC PET 2025 दिया है। शून्य या नेगेटिव स्कोर वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं होंगे।
आयु सीमा: 1 जुलाई 2026 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष। राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क और सैलरी
चयन प्रक्रिया: PET 2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग होगी। इसके बाद लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक व दक्षता परीक्षा (PET/PST) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।
आवेदन शुल्क: सभी वर्गों के लिए शुरुआती प्रोसेसिंग फीस ₹25 रखी गई है।
सैलरी:
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी: पे लेवल-5 (₹29,200 से ₹92,300)
व्यायाम प्रशिक्षक: पे लेवल-6 (₹35,400 से ₹1,12,400)
जरूरी तारीखें
आवेदन शुरू होने की तिथि: 16 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 6 नवंबर 2026
फीस जमा और फॉर्म संशोधन की अंतिम तिथि: 13 नवंबर 2026
उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने PET 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं।






