Business
UPI: गलत अकाउंट में चला गया हैं अगर आपका यूपीआई पैमेंट तो तुरंत करें ये काम
- byShiv
- 19 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। डिजिटल पेमेंट्स ने हमारी जिंदगी को आसान तो बना दिया है। लेकिन कई बार पैसे गलत अकाउंट या गलत यूपीआई आईडी पर ट्रांसफर हो जाते हैं। यह स्थिति बहुत तनावपूर्ण हो सकती है, खासकर जब बड़ी रकम ट्रांसफर हो गई हो, लेकिन डरने की जरूरत नहीं है। सही तरीके से शिकायत करने पर आपका पैसा वापस मिलने की संभावना रहती है।
अगर गलती से पैसा गलत अकाउंट में चला गया तो क्या करें?
यूपीआई ऐप के कस्टमर केयर से संपर्क करें - अगर आपने गलती से किसी भी यूपीआई आई डी से पैसा भेजा है, तो सबसे पहले उसी ऐप में जाएं। वहां जाकर गलत ट्रांजैक्शन को चुनें और शिकायत दर्ज करें।
बैंक से संपर्क करें - अगर ऐप से तुरंत मदद नहीं मिली, तो अपने बैंक से संपर्क करें। आप बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल कर सकते हैं या नजदीकी शाखा में जाकर लिखित शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
pc- paytm.com



