US: ट्रंप की 100 प्रतिशत टैरिफ की धमकी के बाद बदले कनाडा के प्रधानमंत्री के सुर
- byShiv
- 27 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। ट्रंप की टैरिफ की धमकी हर किसी को परेशान कर देती है। ऐसे में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी को उन्होंने यही धमकी दे दी है। कार्नी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कुछ धमकियों को अमेरिका- कनाडा के बीच मुक्त व्यापार समझौते के नवीनीकरण के लिए होने वाली बातचीत से पहले की तैयारी के रूप में देखा जाना चाहिए।
कार्नी ने कहा कि वे इस वर्ष अमेरिका-मेक्सिको-कनाडा समझौते की समीक्षा शुरू कर रहे हैं। राष्ट्रपति ट्रंप एक मजबूत वार्ताकार हैं, और इन टिप्पणियों और स्थितियों को उस व्यापक संदर्भ में देखा जाना चाहिए।
ट्रंप ने इस पिछले सप्ताह धमकी दी थी कि अगर कनाडा बीजिंग के साथ व्यापार समझौते को आगे बढ़ता है तो अमेरिका कनाडा से आयातित वस्तुओं पर शत प्रतिशत टैरिफ लगाएगा। इस बीच रॉटर के अनुसार, कार्नी ने महंगाई से जूझ रहे गरीब परिवारों के लिए भोजन और किराने के सामान की लागत को कम करने के उद्देश्य से कई उपायों की सोमवार को घोषणा की।
pc -pbs.org





